मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा: अमेरिका ने नागरिकों को इलाका छोड़ने की सलाह दी

C

CG Khabar

01 अग. 2026, 03:26 PM 2 मिनट में पढ़ें 24

ट्रंप
ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और संभावित भीषण संघर्ष की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. जोर्डन, इराक और इजराइल स्थित अमेरिकी दूतावासों ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे बिगड़ते हालातों को देखते हुए तुरंत क्षेत्र छोड़ने के लिए तैयार रहें या जल्द से जल्द वहां से निकल जाएं. 


दूतावासों ने चेतावनी दी है कि स्थिति बिगड़ने पर उड़ानें रद्द होने, हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) बंद होने और यात्रा में भारी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है.  

विज्ञापन


यह सुरक्षा अलर्ट ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सख्त सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए हैं. 


कैंप डेविड में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तब तक ईरान पर बेहद जोरदार हमले जारी रखेगा जब तक कि वह इसे सहन करने की स्थिति में न रहे. 


वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ईरान अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन कर रहा है और राष्ट्रपति ट्रंप इस तरह के आतंकवादी व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.  


इस बीच, क्षेत्र में स्थिति और गंभीर होती दिख रही है. कुवैत ने शनिवार को नए ईरानी ड्रोन हमलों को नाकाम करने का दावा किया है, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमले की खबर मिली है. दूसरी ओर, हमास द्वारा हथियार डालने की सहमति के बावजूद इजराइल ने गाजा में अपने हमले जारी रखे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में एक बड़े संकट का खतरा मंडरा रहा है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

19 मिनट पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

33 मिनट पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

55 मिनट पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

एक घंटा पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश
देश-विदेश

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत की शर्तों वाली खबरों को बांग्लादेश ने किया खारिज

2 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का भव्य विमोचन

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP