तेलंगाना की दवा फैक्ट्री में विस्फोट: 8 मजदूरों की मौत
तेलंगाना के दवा फैक्ट्री में विस्फोट: 8 मजदूरों की मौत
नई दिल्ली । डेस्क: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमिलाराम में एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आग लगने का कारण रिएक्टर में विस्फोट होना बताया जा रहा है. विस्फोट से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है.
3 अन्य मजदूरों की अस्पताल में मृत्यु हो गई है. 2 मजदूरों की हालत गंभीर है.
आग पर काबू पाने के लिये 11 दमकल लगे हुये हैं. विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
कई मजदूरों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका है. कई मजदूर विस्फोट होने के कारण करीब 100 मीटर दूर जा गिरे हैं.
विस्फोट से इलाके में काला धुंआ फैल गया है जिससे आसपास के लोग घबरा गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट सुबह के 10 बजे के करीब हुआ है. यह विस्फोट फार्मा एक्सीपिएंट्स बनाने वाली कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज में हुआ है.