गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर में संभाग स्तरीय काउंसलिंग का शिक्षकों ने किया बहिष्कार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में संभाग स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया का शिक्षकों द्वारा विरोध

C

CG Khabar

18 जून 2025, 02:50 PM 3 मिनट में पढ़ें 21

युक्तियुक्तकरण
युक्तियुक्तकरण

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर में युक्तियुक्तकरण के तहत जिले के बाद संभागस्तर पर चल रही काउंसलिंग प्रकिया का शिक्षकों ने विरोध किया है. काउंसिलिंग प्रकिया को न्याय संगत तरीके से पूर्ण नहीं करने का आरोप लगाया है, जिससे बस्तर संभाग में काउंसलिंग की प्रकिया रुक गई है.


दरअसल बस्तर संभाग के सातों जिलों में जिला स्तरीय काउंसलिंग प्रकिया सम्पन्न कराने के बाद बुधवार को बस्तर जिले के एक शासकीय स्कूल में संभाग स्तरीय काउंसलिंग की प्रकिया होनी थी.

विज्ञापन


इस प्रकिया में शामिल होने के लिए संभाग भर से अतिशेष शिक्षक बस्तर पहुंचे हुए थे. जिन्होंने एक स्वर में नियम विरुद्ध काउंसलिंग होने का आरोप लगाकर काउंसलिंग का बहिष्कार कर दिया.

सात जिलों से पहुंचे शिक्षकों ने किया विरोध

शिक्षक हितेश तिवारी ने बताया कि बुधवार को सभी सात जिलों के शिक्षक काउंसलिंग के लिए संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे हुए थे और सभी ने काउंसलिंग का बहिष्कार किया.


उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग है कि जिस प्रकिया के तहत वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग की गई है, उसी नियम के तहत संभाग में भी काउंसिलिंग की प्रकिया सम्पन्न कराई जाए.


संभाग में विषयवार काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है, जिसका शिक्षकों ने विरोध किया है. शिक्षकों का कहना है कि प्रशासन अगर काउंसलिंग की प्रकिया विषयवार कराना चाहता है, तो पहले जिला और ब्लॉक स्तर पर दोबारा विषयवार काउंसलिंग कराए.


फिर संभाग में उसी नियम पर काउंसलिंग की जाए, जिसका सभी शिक्षक खुशी से समर्थन करेंगे और युक्तियुक्तकरण का फायदा भी मिलेगा.


एक ही स्कूल में चार लोगों की विषयवार की जा रही पोस्टिंग

शिक्षक भवानी जोशी ने बताया कि बस्तर संभाग के लिए यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की कमी है, इसके बावजूद विषयवार शिक्षकों को दूसरे जिले में भेजा जा रहा है.


बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के कापानार स्कूल में जो एकल शिक्षकीय रहा है, वहां प्रधान पाठक कला विषय के थे. उसके बाद तोकापाल विकासखंड से कला विषय की 3 महिला शिक्षकों को उसी स्कूल में नियुक्त किया गया है.


संयुक्त संचालक से यह सवाल है कि उस स्कूल में विषयवार शिक्षकों की पदस्थापना क्यों नहीं की गई. शिक्षक भवानी जोशी का कहना है कि कांउसिलिंग के नाम पर मानसिक रूप से सभी को प्रताड़ित किया जा रहा है.


महिला शिक्षिका चंद्रिका सोनी ने बताया कि ब्लॉक और जिला स्तर में वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग की गई और अब संभागस्तर में विषयवार काउंसलिंग की जा रही है, जो न्याय संगत नहीं है.


यदि पहले ही विषयवार काउंसलिंग होती तो शिक्षक ब्लॉक में ही नियुक्त रहते.

काउंसलिंग की प्रक्रिया रोकी गई

इधर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने बताया कि बुधवार को काउंसलिंग प्रकिया होनी थी, लेकिन शिक्षक विषयवार काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए और इस प्रकिया की रोक दिया गया है.


शिक्षकों की मांग है कि जिस नियम के तहत पहले काउंसलिंग की गई, उसी नियम से संभाग स्तर में भी काउंसलिंग की जाए.


उन्होंने कहा कि काउंसलिंग रुकने की स्थिति में शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक इस पर निर्णय लेंगे, फिलहाल शिक्षकों के विरोध के बाद काउंसलिंग रोक दी गई है.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

2 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP