रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

शिक्षक को नहीं आती नाक-कान-आँख की स्पेलिंग, वीडियो वायरल हुए निलंबित

C

CG Khabar

16 नव. 2025, 01:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

शिक्षक
शिक्षक

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक स्थित प्राथमिक शाला माचंडण्ड कोगवार में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) प्रवीण टोप्पो को निलंबित कर दिया गया है. उन पर बच्चों को अंग्रेजी की गलत स्पेलिंग पढ़ाने और स्वयं भी कई शब्दों की सही वर्तनी न जानने का आरोप है.


दरअसल, शिक्षक प्रवीण टोप्पो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह बच्चों को 'Nose' (नाक) के बजाय 'Noge', 'Ear' (कान) के बजाय 'Eare' और 'Eye' (आँख) के बजाय 'Iey' जैसी गलत स्पेलिंग पढ़ाते हुए दिखाई दे रहे थे. 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, ब्लैकबोर्ड पर भी सप्ताह के दिनों और 'Father', 'Mother', 'Brother', 'Sister' जैसे शब्दों की वर्तनी भी गलत लिखी हुई थी.



वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की भारी आलोचना हुई और शिक्षक की योग्यता पर सवाल उठने लगे. जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एम.आर. यादव ने मामले की जाँच के आदेश दिए. क्लस्टर समन्वयक द्वारा की गई जाँच में आरोप सही पाए गए कि बच्चों को गलत स्पेलिंग सिखाई जा रही थी. इसके बाद, डीईओ ने सहायक शिक्षक प्रवीण टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.


इस विद्यालय में कुल 42 छात्र हैं और दो शिक्षक पदस्थ थे, जिनमें से एक अब निलंबित हो चुके हैं. अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कोगवार प्राथमिक शाला में एक अन्य योग्य शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि बच्चों को सही शिक्षा मिल सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

44 मिनट पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

55 मिनट पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

एक घंटा पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

4 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP