रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

तपकरा: कैश, सोना के साथ भरा हुआ LPG भी चोरी !

C

CG Khabar

09 जून 2026, 12:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

LPG
LPG

जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कुनकुरी-लावाकेरा स्टेट हाईवे के पास सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है. हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने गहनों और नगदी के साथ-साथ रसोई में रखा हुआ भरा गैस सिलेंडर भी पार कर दिया. 


यह पूरी वारदात तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लावाकेरा के करगाडीपा इलाके की है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन


यह पूरी वारदात तब सामने आई जब गृहस्वामी तस्वीर सिंह अपने पूरे परिवार के साथ बीते 1 जून को पत्थलगांव स्थित अपने भाई के घर गए हुए थे. घर पर ताला लटका देख चोरों ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात इस सूनेपन का फायदा उठाया.


 6 जून की सुबह जब एक पड़ोसी की नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी, तो उसने तुरंत इसकी सूचना मकान मालिक को दी. घर वापस लौटने पर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए. अंदर अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था.


पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर अलमारी में रखे सोने के दो मंगलसूत्र, दो अंगूठियां और 50 हजार रुपये नगद समेट कर ले गए. साथ ही, वे घर में रखा एलपीजी सिलेंडर भी अपने साथ उठा ले गए. 


इस चोरी ने पुलिसिया गश्त पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस मकान में यह वारदात हुई, वह मुख्य स्टेट हाईवे के किनारे स्थित है और वहां से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही पुलिस का सुरक्षा बैरियर भी है. 


ऐसा प्रतीत होता है कि शातिर चोर पुलिस के पेट्रोलिंग शेड्यूल से अच्छी तरह वाकिफ थे और इसी का फायदा उठाकर उन्होंने इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. Symbolic Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

एक घंटा पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

6 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

6 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

7 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP