शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

तमनार: मादा भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

C

CG Khabar

13 सित. 2026, 02:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

भालू
भालू

रायगढ़ । संवाददाता: रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र अंतर्गत पड़िगांव परिसर के जंगलों में मशरूम बीनने गए एक ग्रामीण पर मादा भालू ने अचानक हमला कर दिया. जोबरो गांव के रहने वाले जयराम सिदार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जंगल की तरफ गए थे. मशरूम तलाशने के दौरान अचानक उनका सामना मादा भालू और उसके दो शावकों से हो गया. 


खुद को और बच्चों को खतरे में देख मादा भालू ने जयराम पर हमला बोल दिया, जिससे उनके पैर और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं.

विज्ञापन


पीड़ित के शोर मचाने पर मादा भालू अपने दोनों शावकों को लेकर जंगल के भीतर ओझल हो गई. हमले के बाद लहूलुहान हालत में पड़े जयराम को तत्काल तमनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. 


घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा. इस घटना के बाद से ही आसपास के इलाकों और ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है.


वन विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने अपील की है कि कोई भी ग्रामीण अकेले जंगल की ओर न जाए और जंगली जानवरों, विशेषकर बच्चों के साथ मौजूद मादा भालू से सुरक्षित दूरी बनाकर रखे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिला पंचायत चुनाव विवाद: HC का चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार

12 मिनट पहले

रायपुर में हत्या
छत्तीसगढ़

बेटे की हत्या का शक: रायपुर में पिता ने साथी संग युवक का गला घोंटा, मैनहोल में फेंका शव

24 मिनट पहले

रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

37 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

7 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

8 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP