मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

तमिलनाडु: अमोनिया गैस लीक होने से 7 की मौत, 67 भर्ती, 40 गंभीर

C

CG Khabar

21 जून 2026, 02:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 23

तमिलनाडु: अमोनिया गैस लीक होने से 7 की मौत, 67 भर्ती, 40 गंभीर

चेन्नई । डेस्क: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पेरियापालयम के पास कनिगईपेयर में स्थित 'सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' नामक एक निजी सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 7 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. कुल 67 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


यह हादसा रविवार को हुआ, जो फैक्ट्री का साप्ताहिक अवकाश का दिन था. फैक्ट्री परिसर के भीतर ही बने आवास में असम, ओडिशा और झारखंड के लगभग 120 प्रवासी मजदूर (जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं) रह रहे थे. 

विज्ञापन


छुट्टी होने के कारण ज्यादातर मजदूर अपने कमरों के अंदर ही थे, तभी अचानक सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया और वह तेजी से आवासीय क्षेत्र में फैल गया. गैस की चपेट में आते ही मजदूरों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी और कुछ के मुंह व नाक से खून भी बहने लगा.


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. तिरुवल्लूर की जिला कलेक्टर एस कविता के अनुसार, प्रभावित 67 मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से गंभीर रूप से बीमार 9 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. 


वहीं एक अन्य निजी अस्पताल में भी कई मरीजों का इलाज चल रहा है, जहां कुछ वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. स्थिति को देखते हुए अराक्कोनम से एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय विशेष सीबीआरएन (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) टीम को भी गैस रिसाव के प्रभाव का आकलन करने और क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए तैनात किया गया है.


इस भीषण औद्योगिक हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विजय ने गहरा दुख जताया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य-सचिव और सार्वजनिक स्वास्थ्य के अतिरिक्त निदेशक को मिलाकर एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है. 


इस समिति को 24 घंटे के भीतर अंतरिम रिपोर्ट और तीन दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. इसके साथ ही सरकार के आईटी मंत्री आर कुमार को मौके पर जाकर जिला प्रशासन के साथ राहत कार्यों की कमान संभालने का जिम्मा सौंपा गया है. पेरियापालयम पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

8 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

9 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

9 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

10 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

11 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP