तमिलनाडु चुनाव 2026: राज्य में रिकॉर्ड तोड़ 84.69% मतदान
चेन्नई । डेस्क: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत 234 सीटों पर गुरुवार, 23 अप्रैल को हुआ मतदान राज्य के चुनावी इतिहास में एक 'रेड-लेटर डे' के रूप में दर्ज हो गया है. चुनाव आयोग द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, रात 8 बजे तक राज्य में कुल 84.69% मतदान दर्ज किया गया, जो तमिलनाडु के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है.
17वीं विधानसभा को चुनने के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस लोकतांत्रिक उत्सव में राज्य के 4.85 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल दोनों ही राज्यों में मतदान का स्तर बेहद शानदार रहा है.
चुनाव आयोग ने इस भारी उत्साह के लिए तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के प्रत्येक मतदाता को सलाम किया है. गौरतलब है कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, जिसने लोकतंत्र के प्रति जनता के अटूट विश्वास को एक बार फिर साबित कर दिया है.