सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

T20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता विश्व खिताब

C

CG Khabar

08 मार्च 2026, 06:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

क्रिकेट
क्रिकेट

अहमदाबाद । डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है. इस शानदार जीत के साथ ही भारत T20 वर्ल्ड कप के खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, साथ ही यह भारत की तीसरी T20 विश्व विजय है. 


साल 2023 में इसी मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार के जख्मों को भरते हुए टीम इंडिया ने इस बार खिताबी जीत का परचम लहराया है.

विज्ञापन


मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. संजू सैमसन ने महज 46 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें आठ गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. 


अभिषेक शर्मा ने भी शानदार फॉर्म दिखाते हुए 21 गेंदों में 52 रन कूटे, जबकि ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों का योगदान देकर कीवी गेंदबाजों को पस्त कर दिया. अभिषेक और संजू के बीच पहले विकेट के लिए हुई 98 रनों की साझेदारी ने मैच की लय तय कर दी थी. न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन विकेट लिए.


256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी. टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. 


जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड के ऊपरी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. 


अक्षर पटेल ने फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने भी एक-एक विकेट लेकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी, जिससे पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. टूर्नामेंट की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत ने जिस तरह वापसी की, वह काबिले तारीफ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

21 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

एक दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

एक दिन पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

2 दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP