गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन दुर्व्यवहार का आरोप

C

CG Khabar

21 फ़र. 2026, 06:40 PM 3 मिनट में पढ़ें 10

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

प्रयागराज । डेस्क: प्रयागराज की एक विशेष अदालत द्वारा यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से "झूठा" करार देते हुए दावा किया कि उनकी आवाज को दबाने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है. उनके खिलाफ एक हिस्टीशीटर ने एफआईआर दर्ज कराई है.


संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होना सही है, क्योंकि कानूनी कार्यवाही शुरू होने के बाद ही सच सामने आएगा. उन्होंने अदालत से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की अपील की ताकि तथ्यों को बिना किसी देरी के स्थापित किया जा सके. 

विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस विवाद को अपनी धार्मिक सक्रियता से जोड़ते हुए कहा, "हम 'गौ माता' के लिए आवाज उठा रहे हैं, इसीलिए मेरी आवाज को दबाने की कोशिशें की जा रही हैं."


यह घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब प्रयागराज की एडीजे (पोक्सो) अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके शिविर में 20 बच्चों के कथित यौन शोषण के मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए. 


यह आदेश आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दायर एक शिकायत के बाद आया है, जिसमें उन्होंने आश्रम में बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. 


शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर एक सीडी भी अदालत को सौंपी है और सुनवाई के दौरान दो नाबालिगों को पेश किया था जिनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं. 


पुलिस द्वारा पहले मामला दर्ज न किए जाने के बाद अदालत ने हस्तक्षेप करते हुए अब जांच के कड़े निर्देश दिए हैं.


कौन है शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ?


शंकराचार्य अवमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का मुकदमा लिखवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महराज का मूल नाम आशुतोष पांडेय है. ये शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनके ऊपर 21 केस दर्ज है. इसमें यूपी गोवध अधिनियम, एंटी करप्शन एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आईटी एक्ट, रेप, धोखाधड़ी, धमकी के केस हैं. सभी मामलों में चार्जशीट भी लगाई जा चुकी है. आशुतोष हिस्ट्रीशीटर हैं, हिस्ट्रीशीट नंबर 76 A है. 


आशुतोष से जुड़े इन रिकॉर्ड को शंकराचार्य के शिष्य योगीराज ने पब्लिक और मीडिया के सामने रखा है. शंकराचार्य ने भी मीडिया से बात करते हुए आशुतोष को हिस्ट्रीशीटर बताया था. 


पुलिस उन्हें हिस्ट्रीशीटर बनाती है, जो बार-बार अपराध करता है. सुधरने की संभावना नहीं दिखती. गैंग बनाकर अपराध करते हैं. 


आशुतोष के बारे में एक जानकारी यह है कि वह 2022 में जगतगुरू रामभद्राचार्य से दीक्षा ली. फिर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष बन गए. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP