गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

सरगुजा: जंगली भालू ने तीन बुजुर्गों पर किया हमला, एक महिला गंभीर

C

CG Khabar

29 सित. 2026, 03:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

भालू का हमला
भालू का हमला

अंबिकापुर । संवाददाता: सरगुजा जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र अंतर्गत समनिया गांव में सोमवार सुबह एक जंगली भालू के हमले से हड़कंप मच गया. सुबह के वक्त घर के बाहर धूप सेक रहे तीन बुजुर्गों पर भालू ने अचानक हमला बोल दिया. इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो अन्य बुजुर्ग भी चोटिल हुए हैं.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के 65 वर्षीय फुलेश्वरी मंझवार, 70 वर्षीय सियाराम कुजूर और 70 वर्षीय नेहरू मंझवार सुबह धूप का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान जंगल की तरफ से आए भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया. बुजुर्गों के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और भारी शोर-शराबा कर भालू को जंगल की ओर खदेड़ा.

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भालू ने फुलेश्वरी मंझवार पर बेहद आक्रामक होकर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर पंजे और काटने की चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है. वहीं, सियाराम और नेहरू का इलाज कमलेशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों के उपचार संबंधी औपचारिकताओं में मदद की. इस हमले के बाद से समनिया गांव में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और भालू की गतिविधि का सही आकलन होने तक जंगल के सीमावर्ती इलाकों में न जाने की सलाह दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

2 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

3 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

3 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP