सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

सरगुजा: विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव पेड़ से लटका मिला

C

CG Khabar

27 जून 2026, 03:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

शव
शव

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवगढ़ गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता सीमा यादव का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है. शुक्रवार सुबह करीब 25 फीट की ऊंचाई पर फंदे से झूलती लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे. 


शव को जब नीचे उतारा गया, तो महिला के शरीर पर चोटों के गहरे निशान मिले, जिससे यह मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा है.

विज्ञापन


मृतका के पिता पारस यादव और उनकी बुआ ने ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है. परिजनों के अनुसार, साल 2022 में सतीश यादव के साथ शादी के बाद से ही सीमा को कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. पति, सास, ससुर और देवर मिलकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते थे. 


यहां तक कि सास उस पर गर्म चाय फेंक देती थी और सुबह तड़के तीन बजे उठाकर जबरन भारी काम कराया जाता था. मृतका की बुआ ने बताया कि घर में तीन छोटी बहनों की शादी में कोई अड़चन न आए, इस सामाजिक लोकलाज और डर की वजह से सीमा चुपचाप सारे जुल्म सहती रही. 


उसे उम्मीद थी कि दो बच्चों (एक तीन साल की बेटी और सवा साल का बेटा) के जन्म के बाद शायद हालात सुधरेंगे, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला बंद नहीं हुआ.


इस घटना के बाद उदयपुर अस्पताल और पोस्टमार्टम केंद्र के बाहर दोनों पक्षों (ससुराल और मायके) के बीच भारी तनाव देखा गया. नौबत यहां तक आ गई कि दोनों गुटों में जमकर विवाद और मारपीट हुई, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शांत कराया. 


तनावपूर्ण स्थिति और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबिकापुर भेज दिया है, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का परीक्षण किया जाएगा. फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

13 मिनट पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

31 मिनट पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

43 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

7 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP