बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

सरगुजा: करंट की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत

C

CG Khabar

01 अक्टू. 2026, 02:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

हाथी के बच्चे की मौत
हाथी के बच्चे की मौत

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में फसल सुरक्षा के नाम पर बिछाए गए बिजली के तारों ने एक और बेजुबान की जान ले ली. उदयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी गांव के पास खेत की बाड़ में फैले करंट से एक मादा हाथी के बच्चे (शावक) की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 


इस सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के अनुसार, किसानों ने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर 'इलेक्ट्रिक जर्क फेंस' (झटका बाड़) लगा रखी थी. रात के अंधेरे में झुंड से भटक कर आया नन्हा हाथी इस बाड़ के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 


वन अधिकारियों के मुताबिक, उदयपुर क्षेत्र में इन दिनों हाथियों के दो बड़े झुंड सक्रिय हैं, जिनमें कुल 39 (27 और 12) हाथी शामिल हैं. मृत शावक इसी झुंड का हिस्सा माना जा रहा है.


वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहा है और सुरक्षा के लिहाज से आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट जारी कर दिया गया है. संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है ताकि इंसानों और हाथियों के बीच किसी टकराव को रोका जा सके.


राज्य में हाथियों की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. इस घटना से ठीक एक दिन पहले पड़ोसी जिले रायगढ़ के एक तालाब में भी एक मादा हाथी के बच्चे का शव मिला था. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पिछले 32 महीनों के भीतर विभिन्न कारणों से 45 से अधिक हाथियों की मौत हो चुकी है, जो वन्यजीव संरक्षण और इंसान-हाथी संघर्ष की गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

8 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

8 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

15 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

15 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

15 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP