गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

सरगुजा: शिकार के लिए फैलाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

C

CG Khabar

14 सित. 2026, 02:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

रामकृष्णा कोरवा
रामकृष्णा कोरवा

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित बतौली थाना क्षेत्र में अवैध रूप से फैलाए गए करंट की चपेट में आने से एक 14 साल के बच्चे की जान चली गई. घटना बांसाझाल गाँव की है, जहाँ शनिवार 12 सितंबर को रामकृष्णा कोरवा अपने दोस्तों के साथ बाड़ी में झाड़ियों की सफाई के काम में लगा हुआ था. काम के दौरान लकड़ियाँ समेटने के लिए डंडा लेने के उद्देश्य से वह मनबहाल कोरवा के मक्के के खेत के पास से निकल रहा था. 


उसी दौरान उसका पैर खेत के पास बिछाए गए बिजली के जीआई तार से टकरा गया. तार में जोरदार करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके कारण किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही मृतक के पिता धनेश राम और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा बतौली थाना पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक सेंगर के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जिसके बाद अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों को सौंप दिया गया.


मामले की जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि 44 वर्षीय मनबहाल राम कोरवा ने जंगली सूअर का शिकार करने की नीयत से अपने खेत के आसपास झाड़ियों में छिपाकर बिजली का अवैध फंदा तैयार किया था. 


उसने गैर-कानूनी तरीके से तार जोड़कर पूरे जाल में हाई-वोल्टेज करंट छोड़ रखा था, जिसकी चपेट में आकर मासूम की अकाल मृत्यु हो गई. 


पुलिस ने मौके से जीआई तार सहित अन्य सामग्री जब्त कर ली है. आरोपी मनबहाल राम कोरवा को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. न्यायालय में पेश करने के उपरांत आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

3 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

4 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

4 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

5 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

15 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP