मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में गले की बढ़ती गांठ की बड़ी सर्जरी

C

CG Khabar

14 नव. 2025, 01:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

सर्जरी टीम
सर्जरी टीम

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन किया गया. महिला पिछले १५ साल से गले की बढ़ती गांठ से परेशान थी ,कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई राहत नहीं मिली ,कई बार उसे ऑपरेशन की सलाह दी गई लेकिन डर के कारण उसने इलाज नहीं कराया और इस मध्य उसकी बीमारी बढ़ती रही और अब महिला का गले के ट्यूमर के आकार ने विशाल-रूप ले लिया था.


महिला इस जटिल स्थिति में पहुँच गई कि उसकी सांस नली , खाद्य नली को दबाने लगी. 

विज्ञापन


कई जगह दिखाने पर ऑपरेशन में आवाज परिवर्तन होने की संभावना एवम् खाद्य नाली में चोट लगने की आशंका बताई गई जिसे सुन वह ऑपरेशन कराने में कोताही करती रही. वह कई जगह के ईलाज से निराश होकर अंततः वह मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुंची.


ई .एन .टी विभाग की विशेषज्ञ डॉ नीलम नायक ने प्राथमिक जांच की और उसका उपचार बताया, कान नाक गला रोग के विशेषज्ञों ने उसके मन की सभी तरह की शंका को दूर किया और तब पश्चात वह सर्जरी के लिए राजी हो गई.


ई .एन .टी विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम द्वारा ऑपरेशन कर आवाज एवम खाद्य नली को पूर्ण रूप से बचाते हुए ट्यूमर को निकाल कर सफलता पूर्वक इलाज किया गया. महिला के गले का ट्यूमर 12 सेंटीमीटर आकार था.


ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक रोगी को आईसीयू में डॉक्टर के निगरानी में रखा गया जहाँ निश्चेतना विभाग , डाइटीशिअन और नर्सेज़ का सहयोग रहा. अंततः रोगी पूर्णतः स्वस्थ हैं उन्हें डिस्चार्ज किया गया.


 इस बीमारी में गॉयटर (गलगंड) थायरॉयड ग्रंथि का बढ़ना है. यह गर्दन में सूजन के रूप में दिखाई देता है. आयोडीन की कमी इसका एक मुख्य कारण है. लक्षणों में गर्दन में दिखाई देने वाली सूजन, निगलने में कठिनाई, या सांस लेने में परेशानी शामिल हो सकती है. उपचार आयोडीन की कमी को दूर करने, थायरॉयड हार्मोन थेरेपी, या अत्याधिक जटिलता में सर्जरी पर आधारित होता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP