मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: हाथी के हमले से युवक की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

C

CG Khabar

01 सित. 2026, 02:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

हाथी का हमला
हाथी का हमला

सूरजपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मानव-हाथी संघर्ष ने एक बार फिर एक मासूम की जान ले ली. प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में जंगली हाथी के हमले में 38 वर्षीय करमचंद की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है.


मिली जानकारी के मुताबिक, करमचंद जंगल की तरफ गया हुआ था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. जब परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जंगल पहुंचे, तो हाथियों के पैरों के निशानों के पास उसका शव मिला. परिजनों का आरोप है कि जंगली हाथी ने उसे बेरहमी से कुचलकर मार डाला.

विज्ञापन


प्रतापपुर इलाके में महज एक हफ्ते के भीतर हाथी के हमले से मौत की यह दूसरी घटना है. लगातार हो रहे हादसों से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों का घेराव किया और जमकर विरोध जताया. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग हाथियों की आवाजाही को रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है.


हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की.


गौरतलब है कि सरगुजा संभाग में मानव और हाथियों के बीच का संघर्ष लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते पांच वर्षों में अकेले इस संभाग में हाथियों के हमले से 182 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि सरकार की ओर से करोड़ों रुपये का मुआवजा भी बांटा जा चुका है. 


इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हाथियों के आतंक से निपटने के कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

2 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

3 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

3 घंटे पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

3 घंटे पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

3 घंटे पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP