शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: सड़क किनारे मिली 90 प्रतिशत झुलसी अज्ञात युवती

C

CG Khabar

05 अप्रै. 2026, 02:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 8

जिंदा जलाया
जिंदा जलाया

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में विश्रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार सुबह एक अज्ञात युवती गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली. राहगीरों ने जब युवती को विश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर पासिंग नाला पुल के पास तड़पते हुए देखा, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है. 


डॉक्टरों के अनुसार, युवती का शरीर करीब 90 प्रतिशत तक जल चुका है, जिसके कारण वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है.

विज्ञापन


प्रारंभिक तौर पर युवती को विश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, लेकिन चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. 


घटना स्थल पर पुलिस को युवती के पास से कोई भी मोबाइल फोन, पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं, जिससे उसकी पहचान करना एक बड़ी चुनौती बन गया है. पहचान न हो पाने के कारण पुलिस आसपास के गांवों में संपर्क कर रही है और हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाल रही है.


इस बीच, पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है. बताया जा रहा है कि गोरखपुर से 18 वर्षीय मोनिका सिंह उर्फ मोना नाम की लड़की के लापता होने की जानकारी सामने आई है. 


पुलिस अब इस कोण से जांच कर रही है कि क्या अस्पताल में भर्ती युवती वही लापता लड़की है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस की टीमें युवती की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं और परिजनों की तलाश में जुटी हैं.


विश्रामपुर पुलिस इस मामले की जांच कई पहलुओं से कर रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्मदाह का है या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया जानलेवा हमला. 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं और मामले की तह तक जाने के लिए हर एंगल को खंगाला जा रहा है. 


स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता की सराहना की जा रही है, जिनकी मदद से युवती को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका. वर्तमान में पुलिस की टीमें गांव-गांव जाकर पूछताछ कर रही हैं और युवती के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि उसका बयान दर्ज कर पूरी सच्चाई का पता लगाया जा सके. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

7 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

12 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP