गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: शिक्षिका मां और 12वीं में पढ़ने वाले बेटे का शव मिलने से सनसनी

C

CG Khabar

12 अक्टू. 2026, 03:31 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

हत्या
हत्या

सूरजपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जयनगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल शिक्षिका और उनके 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. दोनों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए हैं, जिसके बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है. परिजनों के अनुसार, केशवनगर निवासी मां-बेटा शुक्रवार रात से लापता थे.


मामले की जानकारी मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में छात्र के शरीर पर किसी धारदार हथियार के गहरे और गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस को अंदेशा है कि छात्र की हत्या कर उसकी लाश को सड़क किनारे फेंक दिया गया. 

विज्ञापन


वहीं, उसकी मां की लाश उनके घर पर ही बरामद हुई है. दोनों शवों की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह मामला दोहरे हत्याकांड का प्रतीत हो रहा है.


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को दोनों स्थानों की बारीकी से जांच के लिए बुलाया है. इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके.


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) योगेश कुमार देवांगन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक किशोर का शव जयनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे और उसकी शिक्षिका मां का शव केशवनगर स्थित घर में मिला है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौतों के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.


घटना की सूचना मिलने पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और राज्य मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राजवाड़े भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली. पुलिस फिलहाल आपसी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या किसी अन्य रंजिश के कोण से जांच आगे बढ़ा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

2 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

2 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

18 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

18 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

22 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP