गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: जनरल स्टोर और ब्यूटी पार्लर में भीषण आग, 15 लाख खाक

C

CG Khabar

12 जून 2026, 01:44 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

दुकान जली-सूरजपुर
दुकान जली-सूरजपुर

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमनगर मेन रोड पर संचालित एक जनरल स्टोर और ब्यूटी पार्लर में अचानक भीषण आग लग गई. गुरुवार सुबह हुए इस हादसे के वक्त दुकान में मौजूद संचालक रेशमा सोनी और अन्य लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. 


घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दुकान मालिक के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये के सामान का नुकसान होने का अनुमान है.

विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही सूरजपुर और अदानी परसा उदयपुर से दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया. 


दमकलकर्मियों की भारी मशक्कत के बाद दोपहर करीब ढाई बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था. 


हालांकि, दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती तौर पर संचालक द्वारा शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने दुकान से धुएं के गुबार के साथ उठती तेज लपटें देखीं, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

14 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

14 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

19 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक दिन पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP