शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: पिता ने दर्ज कराई बेटे के खिलाफ धान चोरी का FIR, बेटा गिरफ्तार

C

CG Khabar

21 फ़र. 2026, 02:23 PM 1 मिनट में पढ़ें 15

FIR
FIR

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही बेटे के खिलाफ घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. कुम्दा बस्ती के रहने वाले रामविलास ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे दिगंबर ने अपने साथी मुन्ना पैकरा के साथ मिलकर घर का ताला तोड़ा और अंदर रखा करीब तीन क्विंटल धान चोरी कर लिया. 


पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की, तो परतें खुलती चली गईं. जाँच में पता चला कि आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए जयनगर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल भी चोरी की थी, जिसका इस्तेमाल उन्होंने धान ले जाने और फरार होने में किया.

विज्ञापन


सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मुताबिक, आरोपी दिगंबर पहले से ही पुलिस की निगरानी सूची में था और एक आदतन अपराधी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है. 


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. पिता द्वारा बेटे पर कराई गई इस एफआईआर की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

3 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

3 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

9 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

15 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

16 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP