सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: कक्षा 4 के छात्रों को हिंदी में मिलेंगे 7 बोनस अंक

C

CG Khabar

29 अप्रै. 2026, 05:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

परीक्षा
परीक्षा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कक्षा 4 के छात्रों को राज्य शिक्षा विभाग ने वार्षिक हिंदी परीक्षा में 7 बोनस अंक देने का निर्णय लिया है. यह फैसला तब लिया गया जब जांच में पाया गया कि प्रश्नपत्र के कुछ सवाल न केवल पाठ्यक्रम से बाहर थे, बल्कि क्षेत्रीय भाषाई पाठ्यक्रम के अनुरूप भी नहीं थे.


यह मामला तब तूल पकड़ा जब चट्टीडांड़ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक गौतम शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को पत्र लिखकर इस विसंगति की ओर ध्यान आकर्षित किया. 

विज्ञापन


दरअसल, सूरजपुर सरगुजा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहाँ का पाठ्यक्रम 'सरगुजिया' बोली पर आधारित होता है, लेकिन परीक्षा में 7 अंकों के प्रश्न 'छत्तीसगढ़ी' भाषा में पूछ लिए गए थे. इससे छात्रों के बीच भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी.


शिकायत की गंभीरता को देखते हुए गठित समिति की सिफारिश पर DEO सूरजपुर ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार, प्रश्न संख्या 2 (1 अंक), प्रश्न संख्या 11 (3 अंक) और प्रश्न संख्या 12 (3 अंक) के लिए कुल 7 बोनस अंक दिए जाएंगे. 


यह निर्देश जिले के सभी सरकारी स्कूलों पर लागू होगा और छात्रों को ये अंक तब भी मिलेंगे, भले ही उन्होंने इन प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया हो या नहीं. विभाग ने सभी मूल्यांकनकर्ताओं को इन बोनस अंकों को जोड़कर समय पर परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं.


शिक्षा विशेषज्ञों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप बताया है, जो प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाई शिक्षा को प्राथमिकता देती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

8 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

13 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

13 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

13 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP