बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट

C

CG Khabar

06 फ़र. 2026, 02:02 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

हाईकोर्ट
हाईकोर्ट

नई दिल्ली । डेस्क: छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में कथित गड़बड़ियों और 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर अब सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची की पीठ ने इन आरोपों की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति को जिम्मेदारी सौंपी है. 


शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि राज्य बार काउंसिल चुनावों से जुड़े मामलों में कोई भी हाईकोर्ट हस्तक्षेप नहीं करेगा और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित इस मामले को भी समाप्त कर दिया गया.

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया के नेतृत्व वाली इस समिति में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रविशंकर झा और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. गिरि भी शामिल हैं. 


सुप्रीम कोर्ट ने समिति को दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. 


साथ ही, अब बार काउंसिल के पदाधिकारियों (अध्यक्ष व अन्य) का चुनाव भी इसी समिति की देखरेख में संपन्न होगा, जिसका सारा खर्च भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI) वहन करेगी. गौरतलब है कि करीब 11 साल के अंतराल के बाद सितंबर 2025 में 25 सदस्यों के चयन के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 13,000 से अधिक अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP