मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

SC की मेटा को चेतावनी: 'निजता से खिलवाड़ किया तो भारत छोड़ दें'

C

CG Khabar

03 फ़र. 2026, 07:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निजता नीति के उल्लंघन को लेकर मेटा और वॉट्सऐप को कड़ी फटकार लगाई है. कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) द्वारा लगाए गए 213.14 करोड़ रुपये के जुर्माने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने दोटूक कहा कि डेटा शेयरिंग के नाम पर नागरिकों की निजता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 


अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए यहाँ तक कह दिया कि यदि आप हमारे संविधान का पालन नहीं कर सकते, तो भारत छोड़ दें.

विज्ञापन


चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने कहा कि टेक दिग्गजों की निजता शर्तें इतनी चालाकी से बनाई जाती हैं कि एक आम आदमी उन्हें समझ ही नहीं पाता. 


कोर्ट ने 'ऑप्ट-आउट' विकल्प पर सवाल उठाते हुए इसे 'निजी जानकारी की चोरी करने का एक सभ्य तरीका' करार दिया. 


सुनवाई के दौरान सीजेआई ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि अगर कोई डॉक्टर को वॉट्सऐप पर बीमारी की जानकारी देता है, तो उसे तुरंत दवाओं के विज्ञापन दिखने लगते हैं, जो डेटा सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. 


कोर्ट ने सवाल किया कि क्या ग्रामीण बिहार या तमिलनाडु के किसी साधारण व्यक्ति के लिए इन जटिल नीतियों को समझना संभव है? 


इस मामले में अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी, जिसमें अदालत अंतरिम आदेश जारी कर सकती है. साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी इस याचिका में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
TATA Electronics- Tamilnadu
देश-विदेश

तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में हादसा, पानी की टंकी में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

9 मिनट पहले

शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

इजराइली सेना की गोलीबारी से 14 वर्षीय फलस्तीनी किशोर की मौत, दो घायल

22 मिनट पहले

जेन्सेन हुआंग-ट्रंप
देश-विदेश

Nvidia Scandal: क्या ट्रम्प और शी की मुलाकात से पहले US-China के नाजुक रिश्तों पर गहराएगा संकट?

34 मिनट पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

कैलिफोर्निया: खारिज हुआ अरबपतियों पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, वामपंथियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

52 मिनट पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग की तैयारी, रिपब्लिकन सांसद का प्रस्ताव

10 घंटे पहले

फ्रांस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: विरोध प्रदर्शनों के बीच 1.6% बढ़ा न्यूनतम वेतन, 1 दिसंबर से लागू होगी नई दर

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP