गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

SC की चेतावनी: अदालती फैसलों में AI जनित फर्जी मिसाल 'भूल' नहीं, 'कदाचार' है

C

CG Khabar

02 मार्च 2026, 02:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग पर बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है. जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि यदि कोई अदालत AI द्वारा तैयार किए गए गैर-मौजूद या फर्जी फैसलों के आधार पर निर्णय देती है, तो इसे केवल 'निर्णय लेने की त्रुटि' नहीं माना जाएगा, बल्कि यह 'कदाचार' (Misconduct) की श्रेणी में आएगा.


यह मामला आंध्र प्रदेश के एक ट्रायल कोर्ट से शुरू हुआ, जहां अगस्त 2025 में एक संपत्ति विवाद के दौरान न्यायाधीश ने ऐसी कानूनी नजीरों का हवाला दिया जो वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं थीं. जब मामला हाई कोर्ट पहुंचा, तो यह पाया गया कि वे फैसले AI द्वारा गढ़े गए 'सिंथेटिक' निर्णय थे. 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर न्याय प्रणाली की अखंडता पर प्रहार है.


शीर्ष अदालत ने इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 


अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान को न्याय मित्र भी नियुक्त किया है ताकि भविष्य के लिए जवाबदेही और कानूनी परिणाम तय किए जा सकें. इससे पहले मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की पीठ ने भी वकीलों द्वारा "मर्सी बनाम मैनकाइंड" जैसे फर्जी फैसलों वाली याचिकाएं दायर करने पर चिंता जताई थी. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 10 मार्च 2026 को विस्तृत सुनवाई करेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

एक घंटा पहले

DElhi Pollution- स्वस्थ्य लोग बीमार पड़ रहें हैं
खबर खास

दिल्ली: ग्रीन पटाखे भी बेअसर, डॉक्टरों ने चेताया- बिना बीमारी वाले लोग भी जहरीली हवा से हो रहे बीमार

एक दिन पहले

WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

एक दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

एक दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

2 दिन पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP