सुप्रीम कोर्ट ने कोरबा एसपी को निजी तौर पर पेश होने का आदेश दिया
नई दिल्ली । डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने एक दुष्कर्म मामले की सुनवाई के दौरान अदालती आदेशों की अनदेखी करने पर छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रति सख्त नाराजगी जाहिर की है.
जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने इसे 'आदेश का जानबूझकर किया गया उल्लंघन' करार देते हुए कोरबा के पुलिस अधीक्षक (SP) को कारण बताओ नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है.
मामला दुष्कर्म के आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल उर्फ 'बुट्टू' को अदालत में पेश करने से जुड़ा है, जिसे हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था और उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है.
शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि पिछली स्पष्ट हिदायत के बावजूद आरोपी की अनुपस्थिति अस्वीकार्य है, जिसके लिए अब कोरबा एसपी को 24 अप्रैल को कोर्ट में जवाबदेह होना होगा.
कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि अगली सुनवाई पर प्रतिवादी को हर हाल में पेश किया जाए और इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.