SC का आदेश: दिव्यांग कैदियों के लिए सुगम बनेंगी देश की जेलें
नई दिल्ली । डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने देश भर की जेलों और सुधारात्मक संस्थानों को दिव्यांग कैदियों के अनुकूल बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस. रवींद्र भट की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति को निर्देश दिया कि वह जेलों में दिव्यांगों के लिए जरूरी सुविधाओं और सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत योजना तैयार करें.
अदालत ने स्पष्ट किया कि जेल में होने के बावजूद किसी भी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों, विशेषकर अनुच्छेद 14 और 21 के तहत मिलने वाली गरिमा और समानता के अधिकार का हनन नहीं होना चाहिए.
इस समिति को अगले चार महीनों के भीतर अपनी समेकित स्थिति रिपोर्ट शीर्ष अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है, ताकि एक मानवीय और अधिकार-आधारित दृष्टिकोण के साथ जेलों की व्यवस्था में सुधार किया जा सके.