शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल टुटेजा को नहीं दी नई FIR से सुरक्षा

C

CG Khabar

10 मार्च 2026, 01:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

अनिल टुटेजा
अनिल टुटेजा

नई दिल्ली । डेस्क: उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने टुटेजा की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ किसी भी नई एफआईआर दर्ज होने पर रोक लगाने या गिरफ्तारी के खिलाफ 'ब्लैंकेट ऑर्डर' की मांग की थी. 


मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि यह मामला सार्वजनिक धन के निजी हाथों में जाने से जुड़ा है और यदि कोई संलिप्त है, तो उसे कानूनी प्रक्रिया का सामना करना ही होगा. 

विज्ञापन


अदालत ने टुटेजा को संबंधित मामलों में अग्रिम जमानत के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय जाने की स्वतंत्रता दी है और हाई कोर्ट से उनकी याचिकाओं पर 2 से 4 सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का अनुरोध किया है.


सुनवाई के दौरान टुटेजा के वकील ने आरोप लगाया कि एक मामले में जमानत मिलते ही उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया जाता है, जिसे उन्होंने व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया. 

हालांकि, शीर्ष अदालत ने इन दलीलों को 'भावनात्मक' करार देते हुए कहा कि कानूनी रूप से किसी एजेंसी को तब तक गिरफ्तारी के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता जब तक वह खुद ऐसा न करना चाहे. 


प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने भी याचिका का विरोध करते हुए कहा कि गिरफ्तारी का केवल अनुमान लगाकर जांच पर रोक नहीं लगाई जा सकती. ज्ञात हो कि टुटेजा ₹2000 करोड़ के शराब घोटाले सहित कोयला और खनन जैसे कई कथित भ्रष्टाचार के मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

5 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

6 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

14 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP