गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

राहुल गांधी की सदस्यता और चुनाव लड़ने पर रोक के लिए संसद में 'सब्सटेंटिव मोशन' पेश

C

CG Khabar

12 फ़र. 2026, 09:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को सदन में एक 'सब्सटेंटिव मोशन' (प्रभावी प्रस्ताव) पेश किया है, जिसमें राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने और उन पर आजीवन चुनाव लड़ने से रोक लगाने की मांग की गई है. 


निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के संबंध कथित तौर पर भारत विरोधी ताकतों और सोरोस फाउंडेशन, फोर्ड फाउंडेशन व यूएसएआईडी (USAID) जैसे विदेशी संगठनों से हैं. उन्होंने राहुल की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए.

विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी बजट चर्चा के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव (प्रिविलेज मोशन) लाने के संकेत दिए थे. 


गौरतलब है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के "चोकहोल्ड" में होने का आरोप लगाया था. 


इस बीच, कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए पलटवार किया है. 


कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल और इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने और संसद की कार्यवाही से सच को हटाने का प्रयास कर रही है. अब इस प्रस्ताव की स्वीकार्यता पर लोकसभा अध्यक्ष निर्णय लेंगे, जिसके बाद सदन में इस पर बहस और वोटिंग हो सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

4 घंटे पहले

DElhi Pollution- स्वस्थ्य लोग बीमार पड़ रहें हैं
खबर खास

दिल्ली: ग्रीन पटाखे भी बेअसर, डॉक्टरों ने चेताया- बिना बीमारी वाले लोग भी जहरीली हवा से हो रहे बीमार

एक दिन पहले

WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

एक दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

2 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

2 दिन पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP