शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

सुकमा में छात्रों ने किया कलेक्टोरेट का घेराव

H

Hupendra Sharma

14 जुल. 2025, 02:47 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

कलेक्टोरेट घेराव
कलेक्टोरेट घेराव

सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव किया. विद्यार्थियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है.


धरना स्थल पर कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े विद्यार्थियों ने इस बीच कई बार प्रशासन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

विज्ञापन


अंतत: कलेक्टर देवेश कुमार मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे. उसके बाद धरना प्रदर्शन बंद किया गया.


अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया.


उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन तौर पर कलेक्टोरेट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात किया था.


प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में छात्रावासों में सीटों की संख्या बढ़ाना, मेस की राशि जारी करना, छात्रावास के लिए स्थायी भवन व शौचालय व स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता आदि शामिल हैं.


इस मामले में सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि प्री-मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में सीट वृद्धि की मांग आई थी. शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है, जैसे ही बजट उपलब्ध होगा सीट वृद्धि की कार्रवाई की जाएगी.


छात्रों का कहना है कि छात्रावासों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. कई वर्षों से प्रशासन को इन समस्याओं के बारे में ज्ञापन दे रहे हैं. हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिखता. छात्रावासों में सीट की वृद्धि सालों से नहीं की गई है. इसके चलते छात्रावासों में अतिरिक्त छात्र-छत्राएं रह रहे हैं.


छात्रों ने बताया कि हर साल सैकड़ों की संख्या में आदिवासी युवक-युवतियां 12वीं पास कर कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं. नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से अंदरूनी इलाकों से आदिवासी बच्चे जिला मुख्यालय में रहकर पढ़ते हैं. आवासीय सुविधा नहीं होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.


विद्यार्थियों ने कहा कि पहले से ही सीट भरे होने की वजह से नए छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जा रहा है,जिसके चलते छात्र अपने पसंदीदा कॉलेजों में पढ़ने से वंचित हो रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

3 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

3 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

3 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

3 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP