मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर के होटल में रायगढ़ की छात्रा ने छत से कूदकर दी जान

C

CG Khabar

19 मार्च 2026, 03:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

शव
शव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ गंज थाना इलाके के एक निजी होटल की छत से गिरकर एक युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतका की पहचान रायगढ़ निवासी हनी गुप्ता के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से रायपुर में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही थी. 


घटना के बाद स्टेशन रोड स्थित होटल परिसर में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हनी गुप्ता कुछ दिनों से सिद्धिविनायक होटल में रुकी हुई थी. 


गुरुवार को उसने अचानक होटल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 


गौरतलब है कि युवती पिछले कुछ समय से अपने निवास स्थान से लापता थी, जिसकी शिकायत परिजनों ने विधानसभा थाने में दर्ज कराई थी. सूचना मिलते ही गंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया.


जांच अधिकारियों को अब तक होटल के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके कारण खुदकुशी की वजहों को लेकर रहस्य बना हुआ है. 


पुलिस वर्तमान में युवती के कॉल रिकॉर्ड्स और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके. फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

एक घंटा पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

2 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

8 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

9 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

9 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP