सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बालोद ITI में छात्र से कराई मजदूरी, हाथ की पाँचों उंगलियां कटीं

C

CG Khabar

23 अप्रै. 2026, 01:30 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

छात्र उंगली कटी
छात्र उंगली कटी

बालोद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बालोद जिला अंतर्गत डौंडीलोहारा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पढ़ाई के बजाय निर्माण कार्य में लगाए गए एक छात्र के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. मरम्मत कार्य के दौरान भारी सामान से लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से छात्र पुरुषोत्तम कुमार के हाथ की पांचों उंगलियां कटकर अलग हो गईं. इस गंभीर घटना ने संस्थान की कार्यप्रणाली और छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया है.


घायल छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन


पीड़ित छात्र का आरोप है कि संस्थान के बाथरूम में चल रहे मरम्मत कार्य के लिए प्रबंधन ने बाहरी श्रमिकों के स्थान पर छात्रों को मजबूरन काम पर लगा दिया था. छात्र ने बताया कि उसे भारी वजन वाली ट्रॉली खींचने का निर्देश दिया गया था, जिसे संभालते वक्त यह दुर्घटना हुई. 


संस्थान के अन्य विद्यार्थियों का दावा है कि वहां अक्सर छात्रों से मजदूरी कराई जाती है और विरोध करने पर करियर खराब करने या अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी जाती है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस संस्थान में राजमिस्त्री (मेसन) का कोई कोर्स संचालित नहीं है, फिर भी छात्रों से इस तरह के जोखिम भरे काम कराए जा रहे थे.


इस संवेदनशील मामले में संस्थान के प्राचार्य आर.के. कुर्रे का रवैया बेहद निराशाजनक रहा है. घटना के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देने से स्पष्ट मना कर दिया और जिम्मेदारी से बचते नजर आए. 


गौरतलब है कि यह आईटीआई पिछले छह महीनों से विवादों का केंद्र बना हुआ है और वहां के शिक्षक पहले ही प्राचार्य पर तानाशाही और मनमानी के आरोप लगाते हुए मंत्रालय में शिकायत दर्ज करा चुके हैं. 


फिलहाल, छात्र के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़ित छात्र के भविष्य को देखते हुए उचित मुआवजे की पुरजोर मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

2 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

2 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

2 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP