गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

आवारा कुत्तों ने केरल के चिड़ियाघर में 10 हिरणों को मारा

C

CG Khabar

12 नव. 2025, 08:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

कुत्तों ने हिरणों को मारा
कुत्तों ने हिरणों को मारा

त्रिशूर । डेस्क: केरल के त्रिशूर में नवनिर्मित पुथुर चिड़ियाघर के उद्घाटन को एक महीना भी नहीं हुआ कि एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है. आवारा कुत्तों के हमले में यहां कम से कम 10 हिरणों की मौत हो गई है. यह खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.


पुथुर चिड़ियाघर में पिछले एक महीने के दौरान आवारा कुत्तों के हमले में कम से कम 10 हिरण मारे गए हैं. जानकारी मिलते ही वन्यजीव विशेषज्ञ अरुण ज़कारिया के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को चिड़ियाघर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण करने के साथ-साथ विस्तृत जांच भी शुरू कर दी है.

विज्ञापन


जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि मृत हिरणों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो पाएगी. हालांकि, चिड़ियाघर के निदेशक नागराज ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसी साल 28 अक्टूबर को पुथुर चिड़ियाघर का उद्घाटन किया था. त्रिशूर की 336 एकड़ भूमि पर फैला यह नया चिड़ियाघर एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चिड़ियाघर माना जाता है. इतना ही नहीं, पुथुर ने भारत के पहले 'डिज़ाइनर चिड़ियाघर' के रूप में भी नाम कमाया है. 


हाल ही में, पुथुर में दर्शकों के लिए अग्रिम पंजीकरण (एडवांस रजिस्ट्रेशन) की व्यवस्था भी शुरू की गई है, और फिलहाल केवल स्कूल-कॉलेज के छात्रों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है. आम जनता के लिए चिड़ियाघर के दरवाजे कब खुलेंगे, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है. इसी हाई-प्रोफाइल चिड़ियाघर में यह बड़ी विपदा हुई है.


पूरे देश में आवारा कुत्तों को लेकर चल रही बहस के बीच, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को निर्देश दिया था कि स्कूलों, रेलवे स्टेशनों और अस्पतालों के परिसर से आवारा कुत्तों को हटाया जाए. जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजलि की बेंच ने निर्देश दिया था कि जिन इलाकों से नसबंदी (स्टरलाइज़ेशन) के लिए आवारा कुत्तों को हटाया गया है, उन्हें वापस वहीं नहीं छोड़ा जाएगा. 


कोर्ट के निर्देशानुसार, नसबंदी के बाद आवारा कुत्तों को सरकारी आश्रय गृहों में रखा जाएगा. इसी पृष्ठभूमि में पुथुर चिड़ियाघर में आवारा कुत्तों के हमले से हिरणों की मौत की घटना सामने आने से विभिन्न हल्कों में गहन चर्चा शुरू हो गई है. (Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

मध्यावधि जीत के बाद ट्रंप के निजी सौदों की घेराबंदी में जुटे डेमोक्रेट्स

8 मिनट पहले

शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद

52 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

17 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

22 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

23 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP