रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

जलमग्न बारूदी सुरंगों के कारण फिलहाल नहीं खुलेगा होर्मुज

C

CG Khabar

11 अप्रै. 2026, 08:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

होर्मुज जलडमरूमध्य
होर्मुज जलडमरूमध्य

नई दिल्ली । डेस्क: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान अब अपनी ही बिछाई गई रणनीति के जाल में उलझ गया है. अमेरिका और इजरायल के साथ हालिया संघर्ष के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछाई गई समुद्री सुरंगें (Naval Mines) अब खुद ईरान के लिए जी का जंजाल बन गई हैं. 


युद्धविराम की घोषणा के बावजूद, इस महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग को पूरी तरह खोलना तेहरान के लिए असंभव साबित हो रहा है, क्योंकि समुद्र के भीतर बिछाई गई कई बारूदी सुरंगों का सटीक स्थान अब खुद ईरानी नौसेना को नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन


द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि पिछले महीने युद्ध के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने छोटी नावों के जरिए इस जलमार्ग में सैकड़ों माइन बिछाई थीं. 


हालांकि, समुद्र की लहरों और तेज बहाव के कारण ये सुरंगें अपने निर्धारित स्थान से बहकर इधर-उधर फैल गई हैं. 


ईरान ने सुरक्षा कारणों से जहाजों को उड़ाने की धमकी देकर इस मार्ग को बंद तो कर दिया था, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में भारी उछाल आया, लेकिन अब वह इन्हें हटा पाने में नाकाम दिख रहा है. 


युद्धविराम की शर्तों के तहत जहाज आवाजाही बहाल करनी थी, लेकिन 'लापता' बारूदी सुरंगों के खतरे को देखते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों का प्रवेश फिलहाल ठप है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

एक घंटा पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

एक घंटा पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

2 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

6 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

8 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग
देश-विदेश

NVIDIA में जेन्सेन हुआंग की वापसी के लिए उठी 1.34 लाख लोगों की आवाज, एलन मस्क का समर्थन

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP