गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

पूर्वोत्तर के लोगों को विदेशी समझना बंद करे- कांग्रेस

C

CG Khabar

29 दिस. 2025, 05:30 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

एंजेल चकमा
एंजेल चकमा

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या और उनके परिवार के साथ हुए व्यवहार को लेकर केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है. सोमवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गोगोई ने आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ भेदभाव की जड़ें गहरी हैं और उन्हें अक्सर उनके ही देश में 'विदेशी' या 'चीनी' कहकर प्रताड़ित किया जाता है. 


उन्होंने बताया कि एंजेल चकमा पर हमला महज इसलिए हुआ क्योंकि उसने खुद पर कसे गए नस्लीय तंज का विरोध किया था. गोगोई ने देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में 12 दिन की देरी की गई और मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

विज्ञापन


गोगोई ने अपनी व्यक्तिगत पीड़ा साझा करते हुए बताया कि एक बार आगरा में उनसे भी पासपोर्ट मांगा गया था, जो इस देश की विविधता के प्रति अज्ञानता को दर्शाता है. 


उन्होंने असम के कार्बी समुदाय के खिलाफ हो रही नारेबाजी का जिक्र करते हुए गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा और कहा कि भाजपा की 'वन इंडिया' की नीति में भारत की विविधता को नजरअंदाज किया जा रहा है. 


कांग्रेस नेता ने मांग की कि इस मामले की त्वरित न्यायिक जांच हो, मुख्य आरोपी को तुरंत पकड़ा जाए और स्कूली पाठ्यक्रम में पूर्वोत्तर के इतिहास और संस्कृति को शामिल किया जाए ताकि युवाओं में इस क्षेत्र के प्रति पूर्वाग्रह खत्म हो सके. 


ज्ञात हो कि 24 वर्षीय एंजेल चकमा की 26 दिसंबर को अस्पताल में मौत हो गई थी, उन पर 9 दिसंबर को देहरादून के सेलाकुई इलाके में धारदार हथियारों से हमला किया गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद

27 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

17 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

22 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

23 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

23 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP