मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

शौचालय में घंटों 'गायब': नौकरी गंवाई, कोर्ट से मिला मुआवजा

C

CG Khabar

15 दिस. 2025, 09:02 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

कोर्ट
कोर्ट

जियांग्सू, चीन । डेस्क: 10 साल से ज्यादा समय से एक ही कंपनी में सेवा दे रहे युवक तरुण की जिंदगी एक अनोखे विवाद में उलट-पुलट हो गई. 2010 में नौकरी शुरू करने वाले तरुण जिनका चीनी नाम ली है, उन्हें चार साल बाद नए कॉन्ट्रैक्ट पर एक ऐसे पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां जरूरत पड़ते ही तुरंत उपलब्ध रहना अनिवार्य था. शुरुआती दौर में उनके काम से ऊपरी अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट थे और उनकी तारीफें भी करते थे. लेकिन पिछले एक साल से तरुण के खिलाफ शिकायतों का दौर शुरू हो गया.


काम के दौरान तरुण का कहीं पता न चलना, फोन या मैसेज करने पर घंटों जवाब न मिलना ऐसी शिकायतें आने लगीं. इससे निर्धारित समय में काम पूरा न होने की समस्या भी खड़ी हो गई. शिकायतों की पड़ताल के लिए ऑफिस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई. हैरानी की बात तरुण काम के बीच लंबे ब्रेक लेकर शौचालय में चले जाते थे और घंटों-चौथाई घंटे वहां बिताते थे. एक बार तो लगातार चार घंटे शौचालय में ही गुजार दिए. इस कारण कंपनी ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया.

विज्ञापन


नौकरी खोने के बाद तरुण ने कंपनी के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया. कोर्ट में उन्होंने खुलासा किया कि अप्रैल-मई 2024 से वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. अर्श रोग (हेमोरॉइड्स) ने उन्हें परेशान कर दिया था, जिसके कारण बार-बार और लंबे समय के लिए शौचालय जाना पड़ता था. इतना ही नहीं, इस साल जनवरी में उनकी सर्जरी भी हुई. कोर्ट में प्रिस्क्रिप्शन, अस्पताल के बिल और मेडिकल रिकॉर्ड सब पेश किए. तरुण का दावा था कि दर्द इतना असहनीय था कि काम के दौरान ब्रेक लेना मजबूरी थी.


कंपनी का पक्ष बिल्कुल अलग था. उनका कहना था कि तरुण ने कभी अपनी बीमारी की जानकारी ऑफिस को नहीं दी. न ही उन्होंने 'सिक लीव' ली. ऊपरी अधिकारियों को इस बारे में जरा भी खबर नहीं थी. लेकिन कोर्ट ने कंपनी के तर्क को खारिज कर दिया. अदालत ने फैसला सुनाया कि बर्खास्तगी गलत थी और कंपनी को तरुण को मुआवजा देना होगा. नतीजा, कंपनी को 30,000 युआन (लगभग 3 लाख 83 हजार भारतीय रुपये) का भुगतान करना पड़ा.


यह मामला अब कार्यस्थल पर स्वास्थ्य गोपनीयता और कर्मचारी अधिकारों पर बहस छेड़ रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी छिपी हुई बीमारियों के मामले में कर्मचारियों को जल्दी जानकारी देनी चाहिए, वरना सीसीटीवी जैसी निगरानी सबूत बन जाती है. तरुण की कहानी एक सबक है बीमारी कोई दुश्मन नहीं, लेकिन चुप्पी नुकसानदेह साबित हो सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जिमी टाटा- रतन टाटा के भाई
खबर खास

टाटा की विरासत पर 'पारिवारिक कब्जे' की आहट? जिमी टाटा ने नोएल के खिलाफ खोला मोर्चा

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

कैंसर की 6 और मधुमेह समेत 14 जरूरी दवाओं की बिक्री बंद करने पर NPPA की मुहर

11 घंटे पहले

शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

2 दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

2 दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP