शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

TMC के बागी सांसदों के विलय पर कानूनी राय लेंगे स्पीकर

C

CG Khabar

16 जून 2026, 08:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

TMC MP
TMC MP

नई दिल्ली । डेस्क: तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों द्वारा एक गुमनाम राजनीतिक दल 'नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (एनसीपीआई) में विलय की घोषणा के बाद देश का सियासी और कानूनी पारा चढ़ गया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इस बेहद पेचीदा मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले कानूनी विशेषज्ञों और केंद्रीय कानून मंत्रालय की राय लेने की तैयारी में हैं, ताकि उनके निर्णय को भविष्य में अदालत में चुनौती न दी जा सके.


संसदीय सूत्रों के मुताबिक, स्पीकर ओम बिड़ला मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले इस पूरे मामले पर अपना फैसला सुना सकते हैं. इसके लिए बकायदा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले आधिकारिक टीएमसी गुट को ईमेल भेजकर उनका पक्ष मांगा गया है. स्पीकर इस मामले में अंतिम निर्णय लेने से पहले बागी सांसदों और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मूल दल, दोनों पक्षों की दलीलें सुनेंगे.

विज्ञापन


इस बीच, लोकसभा के पूर्व महासचिव और संविधान विशेषज्ञ पीडीटी अचारी ने इस कदम पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने संविधान की 10वीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून) के पैराग्राफ 4 का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि देश के संवैधानिक प्रावधानों के तहत केवल एक राजनीतिक दल का दूसरे राजनीतिक दल में विलय हो सकता है. कोई भी सांसद या विधायक अपनी मर्जी से अकेले या समूह में किसी अन्य दल के साथ विलय नहीं कर सकता, जब तक कि पार्टी का मूल नेतृत्व ऐसा फैसला न करे. 


चुनाव आयोग के एक पूर्व अधिकारी ने भी बागी सांसदों के इस कदम को एक ऐसा 'अनोखा प्रयोग' बताया है जिसका दल-बदल विरोधी कानून या जन प्रतिनिधित्व अधिनियम में कोई जिक्र ही नहीं है.


गौरतलब है कि रविवार को टीएमसी के बागी धड़े ने कुल 29 में से 20 सांसदों (दो-तिहाई से अधिक) के हस्ताक्षर वाला एक पत्र लोकसभा अध्यक्ष को सौंपकर सदन में अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की थी. 


बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि वे एनसीपीआई में विलय करके केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन का समर्थन करेंगे. 


जिस एनसीपीआई के सहारे बागी सांसद अपनी सदस्यता बचाने की कोशिश कर रहे हैं, वह जनवरी 2023 में पंजीकृत हुई बेहद छोटी पार्टी है, जिसका पता पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के संकरैल का है और राष्ट्रीय राजनीति में उसकी कोई खास मौजूदगी नहीं है. 


अब देखना होगा कि कानून मंत्रालय और वरिष्ठ विधि अधिकारियों की सलाह के बाद लोकसभा अध्यक्ष इस 'विलय' को हरी झंडी देते हैं या बागी सांसदों की सदस्यता पर गाज गिरती है. File Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

5 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

11 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

22 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

23 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

23 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP