मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

दक्षिण एशिया में नया संगठन बनाने की कवायद

द. एशिया में नया संगठन बनाने की कवायद

C

CG Khabar

04 जुल. 2025, 01:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

चीन-पाक-बांग्लादेश
चीन-पाक-बांग्लादेश

नई दिल्ली । डेस्क: दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिये एक नया संगठन बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. सूत्रों के अनुसार, चीन और पाकिस्तान इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, और बांग्लादेश भी इस पहल में उनका साथ दे रहा है. 


सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 19 जून को चीन के कुनमिंग में चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के वरिष्ठ अधिकारियों की एक त्रिपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में एक नये क्षेत्रीय संगठन की स्थापना पर चर्चा हुई, जो सार्क का विकल्प हो सकता है. 

विज्ञापन


इस प्रस्तावित संगठन में दक्षिण एशिया के अन्य देशों को भी शामिल करने की योजना है. हालांकि, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ऐसी किसी बैठक से इनकार किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स इसकी पुष्टि कर रही हैं.


सार्क, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं, 2014 के बाद से सक्रिय नहीं रहा. 2016 में पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में भारत ने उरी हमले के विरोध में हिस्सा नहीं लिया था. 


बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी उस बैठक में भाग नहीं लिया, जिसके कारण यह सम्मेलन रद्द हो गया. तब से सार्क लगभग निष्क्रिय है.


चीन इस अवसर का फायदा उठाकर दक्षिण एशिया में अपने प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश में है. विशेषज्ञों का मानना है कि चीन एक ऐसा संगठन बनाना चाहता है, जिस पर उसका नियंत्रण हो. इस नये संगठन के जरिये वह दक्षिण एशियाई देशों के बीच व्यापार और विकास के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है. 


साथ ही, वैश्विक मंच पर इस क्षेत्र की साख को मजबूत करने की बात भी कही जा रही है, खासकर तब जब अमरीका व्यापारिक प्रतिबंधों और टैरिफ की धमकियां दे रहा है.


जानकारों का कहना है कि चीन इस संगठन के जरिये क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित करना चाहता है, जिससे भारत की रणनीतिक स्थिति पर असर पड़ सकता है.


इस बीच, क्षेत्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण एशिया में एक नये संगठन की स्थापना से क्षेत्रीय सहयोग को नई दिशा मिल सकती है, लेकिन यह तभी संभव है जब सभी देश खुले मन से इसमें भाग लें. भारत की अनुपस्थिति इस पहल की सफलता पर सवाल उठा सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
DNA Test- Symbolic Photo
देश-विदेश

हरक सिंह रावत पितृत्व विवाद: 23 साल पुराना मामला फिर गर्म, DNA टेस्ट पर सियासत तेज

24 मिनट पहले

TATA Electronics- Tamilnadu
देश-विदेश

तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में हादसा, पानी की टंकी में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

37 मिनट पहले

शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

इजराइली सेना की गोलीबारी से 14 वर्षीय फलस्तीनी किशोर की मौत, दो घायल

50 मिनट पहले

जेन्सेन हुआंग-ट्रंप
देश-विदेश

Nvidia Scandal: क्या ट्रम्प और शी की मुलाकात से पहले US-China के नाजुक रिश्तों पर गहराएगा संकट?

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

कैलिफोर्निया: खारिज हुआ अरबपतियों पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, वामपंथियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

एक घंटा पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग की तैयारी, रिपब्लिकन सांसद का प्रस्ताव

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP