मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

सोनम ने 20 लाख में अपने सिंदूर का सौदा किया था

सोनम ने 20 लाख में सिंदूर का सौदा किया

C

CG Khabar

10 जून 2025, 07:04 PM 4 मिनट में पढ़ें 27

सोनम रघुवंशी और आरोपी
सोनम रघुवंशी और आरोपी

नई दिल्ली । डेस्क: पुलिस का दावा है कि सोनम रघुवंशी ने 20 की सुपारी देकर अपने सिंदूर का सौदा कि था. उसके बाद सोनम ने आरोपी हत्यारों के साथ मृत पति राजा रघुवंशी के शव को खाई में फेंकने में मदद भी की. गौरतलब है कि मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिला. राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गये थे. इस सनसनीखेज मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है.


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची. 11 मई को इंदौर में राजा के साथ शादी के कुछ ही दिनों बाद सोनम ने यह खतरनाक योजना बनाई. सूत्र बताते हैं कि सोनम अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसलिए उसने पति को रास्ते से हटाने का फैसला किया. इसके लिए उसने पहले 4 लाख रुपये में सुपारी दी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया.

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सोनम ने हनीमून के लिए मेघालय की एकतरफा यात्रा की योजना बनाई थी. सुपारी देने के लिये उसने कुछ किराए के हत्यारों को चुना, जो इंदौर के ही रहने वाले थे. इन हत्यारों ने नवविवाहित जोड़े से बेंगलुरु में मुलाकात की, जहां से वे एक साथ मेघालय के लिए रवाना हुये. सुपारी लेने वाले विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुरमी भी इस साजिश में शामिल थे.


21 मई को सुपारी लेने वाले लोग नवविवाहित जोड़े का पीछा करते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां वे उनके होटल के पास रुके. अगले दिन, 22 मई को, वे शिलांग पहुंचे. हत्या की घटना 23 मई को अंजाम दी गई. उस दिन सोनम और राजा एक झरने को देखने के लिए एक खड़ी चोटी पर ट्रेकिंग के लिये गये. सुपारी लेने वाले लोग भी उनके पीछे-पीछे चल रहे थे.


सूत्रों के अनुसार, ट्रेकिंग के दौरान सोनम ने थकान का बहाना बनाकर अपने पति और हत्यारों से पीछे रहना शुरू कर दिया. जब वे एक सुनसान जगह पर पहुंचे, तो सोनम ने कथित तौर पर हत्यारों को राजा की हत्या करने के लिये कहा. हालांकि, हत्यारों ने थकान का हवाला देकर हत्या करने से इनकार कर दिया. इसके बाद सोनम ने सुपारी की राशि बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी. इसके बाद हत्यारों ने राजा की हत्या कर दी और सोनम ने भी शव को खाई में फेंकने में उनकी मदद की. प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजा के सिर पर दो बार चोट मारी गई थी, एक बार पीछे और एक बार सामने.


मेघालय पुलिस को 3 जून को राजा के शव मिलने के अगले दिन ही सोनम की संलिप्तता का पता चल गया था. पुलिस ने इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया और सभी आरोपियों, जिसमें राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुरमी शामिल हैं, को गिरफ्तार कर लिया. रविवार देर रात एक नाटकीय घटनाक्रम में सोनम रघुवंशी, जो 23 मई से फरार थी, ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.


सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद सोनम मेघालय से इंदौर लौट गई, जहां उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह से मुलाकात की. इसके बाद वह एक किराये के ड्राइवर के साथ उत्तर प्रदेश चली गई.


राजा रघुवंशी के परिवार ने इस क्रूर अपराध के लिए कड़ी सजा की मांग की है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, "हमारी एकमात्र मांग है कि सरकार सभी आरोपियों, विशेष रूप से सोनम और उसके साथ शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाये और उन्हें फांसी की सजा दे. सोनम ने पहले ही जिम्मेदार लोगों के नाम ले लिये हैं, और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये."


वहीं, सोनम के पिता ने अपनी बेटी का बचाव करते हुए दावा किया कि मेघालय पुलिस अपनी जांच में खामियों को छिपाने के लिए उसे फंसा रही है. राज कुशवाह के परिवार ने भी उसका बचाव किया है और कहा कि वह निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है. कुशवाह की मां ने पत्रकारों से कहा, "मेरा बेटा निर्दोष है. पुलिस झूठ बोल रही है. उसका सोनम के साथ केवल पेशेवर रिश्ता था."


यह मामला जटिल और संवेदनशील है, और मेघालय पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

15 मिनट पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

29 मिनट पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

51 मिनट पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

एक घंटा पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश
देश-विदेश

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत की शर्तों वाली खबरों को बांग्लादेश ने किया खारिज

2 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का भव्य विमोचन

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP