शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

सॉफ्टबॉल: छत्तीसगढ़ ने दोनों वर्गों में जीते स्वर्ण पदक

C

CG Khabar

13 फ़र. 2026, 03:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

साफ्टबाल टीम
साफ्टबाल टीम

रायपुर । संवाददाता: उज्जैन में आयोजित 17वीं वेस्ट जोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम कर लिए हैं. यह पहली बार है जब राज्य ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 'डबल गोल्ड' पर कब्जा जमाया है. 


9 से 11 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने मेज़बान मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसी दिग्गज टीमों को पछाड़कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की.

विज्ञापन


महिला टीम के लिए यह जीत बेहद खास रही, क्योंकि उन्होंने अपना पहला सीनियर गोल्ड मेडल जीता है. टूर्नामेंट की शुरुआत में मध्य प्रदेश से 0-1 की मामूली हार झेलने के बाद, टीम ने जबरदस्त वापसी की. 


छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने उत्तर प्रदेश को 11-0, राजस्थान को 2-0 और नेशनल चैंपियन महाराष्ट्र को 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. खिताबी मुकाबले में फिर से मेज़बान मध्य प्रदेश का सामना करते हुए छत्तीसगढ़ ने संयम बनाए रखा और स्थानीय दर्शकों के भारी दबाव के बीच 4-1 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.


वहीं, पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ का दबदबा बरकरार रहा. गत चैंपियन के रूप में मैदान में उतरी पुरुष टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एकतरफा प्रदर्शन किया. 


फाइनल में उनका मुकाबला भी मध्य प्रदेश से हुआ, जहाँ छत्तीसगढ़ ने शानदार खेल दिखाते हुए मेज़बान टीम को 4-0 से करारी शिकस्त दी और अपने खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा की. इस दोहरी जीत ने छत्तीसगढ़ को सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

6 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

6 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

19 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

19 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP