गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बहू-बेटियों के स्मार्टफोन पर पाबंदी, सिर्फ कीपैड फोन की अनुमति

C

CG Khabar

23 दिस. 2025, 09:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

स्मार्टफोन बैन
स्मार्टफोन बैन

जयपुर । डेस्क: राजस्थान के जालोर जिले में एक ग्राम पंचायत के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है. यहां 26 जनवरी से 15 गांवों की बहू-बेटियों के लिए कैमरे वाले स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. पंचायत के फैसले के अनुसार, महिलाएं अब केवल कीपैड फोन का ही उपयोग कर सकेंगी.


यह निर्णय रविवार को जालोर जिले के गाजीपुर गांव में चौधरी समुदाय की एक बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता 14 पट्टियों के अध्यक्ष सुजनराम चौधरी ने की. पंचायत सदस्य हिम्मताराम ने इस फैसले की घोषणा की.

विज्ञापन


सुजनराम चौधरी ने बताया कि पंचायत और समुदाय के सदस्यों के बीच चर्चा के बाद तय किया गया कि गांव की बहू-बेटियां केवल बातचीत के लिए कीपैड फोन रखेंगी. स्मार्टफोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.


हालांकि, पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन स्कूली छात्राओं को पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन की जरूरत है, वे घर के भीतर ही फोन का उपयोग कर सकती हैं. लेकिन शादी, सामाजिक कार्यक्रमों या पड़ोसियों के घर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी.


पंचायत के इस फैसले को बच्चों के स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जा रहा है. सुजनराम चौधरी का कहना है कि कई महिलाएं घरेलू काम के दौरान बच्चों को व्यस्त रखने के लिए उनके हाथ में मोबाइल दे देती हैं, जिससे बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ता है. इसी कारण यह सख्त कदम उठाया गया है.


वहीं, इस फैसले को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं. आलोचकों का कहना है कि यह आदेश व्यक्तिगत स्वतंत्रता, महिलाओं के अधिकार और ग्राम पंचायत की संवैधानिक सीमाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है. इक्कीसवीं सदी में ऐसे फैसलों को लेकर राज्य में नई बहस छिड़ गई है. (Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

15 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

20 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

21 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

21 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

22 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP