सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

SIR देश की आबादी को 140 करोड़ से घटाकर 50 करोड़ कर देगा- अरविंद केजरीवाल

C

CG Khabar

01 सित. 2026, 08:51 AM 3 मिनट में पढ़ें 12

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । डेस्क: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मतदाता सूची में भारी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में कुल योग्य मतदाताओं में से केवल 67.22 प्रतिशत के ही गणना फॉर्म प्राप्त हो सके हैं. यह उन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे कम आंकड़ा है, जहां अब तक यह प्रक्रिया शुरू की गई है. 


इस प्रक्रिया के बाद सोमवार को जारी किए गए ड्राफ्ट लिस्ट में दिल्ली के एक तिहाई से अधिक मौजूदा मतदाताओं के नाम गायब हैं.

विज्ञापन


प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत थे. लेकिन सोमवार को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में केवल 97.54 लाख मतदाताओं को ही जगह मिल पाई है. 


पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में लगभग 94.95 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. चुनाव आयोग की इस स्क्रूटनी में 29.86 प्रतिशत मतदाताओं को "अनुपस्थित/स्थायी रूप से स्थानांतरित/अन्य", 1.95 प्रतिशत को मृत और 0.98 प्रतिशत को अन्य स्थानों पर नामांकित पाया गया है. "अन्य" श्रेणी में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने समय पर फॉर्म जमा नहीं किए या प्रक्रिया में भाग नहीं लिया.


ड्राफ्ट सूची के इस आंकड़े को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर तंज कसते हुए लिखा, "भारत सरकार जनसंख्या को लेकर बेवजह चिंतित है. SIR के जरिए चुनाव आयोग हमारे देश की आबादी को 140 करोड़ से घटाकर 50 करोड़ कर देगा."


दूसरी ओर, इस पूरी प्रक्रिया में कई विसंगतियां भी देखने को मिली हैं. कई मतदाताओं ने शिकायत की है कि मतदाता सूची में उनकी उम्र वास्तविक उम्र से एक साल कम दर्ज की गई है, जिस पर चुनाव अधिकारी भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके.


दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में भी ड्राफ्ट लिस्ट जारी की गई, जहां 78.86 प्रतिशत फॉर्म एकत्र हुए. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 70.35 प्रतिशत गणना हुई, जो दिल्ली के बाद सबसे कम है. 

इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (80.52%) और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (78.3%) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर SIR प्रक्रिया और दावों-आपत्तियों की समयसीमा बढ़ाने की मांग की है. 


कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि दोनों राज्यों में तुरंत कोई चुनाव नहीं हैं, इसलिए प्रक्रिया के पूर्ण क्रियान्वयन, वार्ड बैठकों में सूचियों के सार्वजनिक पठन और विसंगतियों के नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

4 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

7 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

7 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

7 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

12 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP