आसमान किसी एक का नहीं- शशि थरूर
नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर लिखा है, "उड़ने के लिये अनुमति लेने की ज़रूरत नहीं. पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी एक का नहीं है." यह माना जा रहा है कि उनकी यह पोस्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की प्रतिक्रिया है.
इससे पहले प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछा गया था कि शशि थरूर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहें हैं और कह रहें हें कि उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' पर घऱ में समर्थन नहीं मिल रहा है. क्या थरूर का इशारा कांग्रेस की ओर है.
इस पर खड़गे ने जवाब दिया, "अंग्रेज़ी मुझे पढ़नी नहीं आती है. उनकी भाषा बहुत अच्छी है. इसलिए तो हमने उन्हें वर्किंग कमेटी में मेंबर बनाया है."
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा,"विपक्ष के सभी लोगों ने कहा कि हम देश की सेना के साथ हैं. पार्टी बाद में और देश फ़र्स्ट, ये हमने कहा है. लेकिन कुछ लोग कहते हैं मोदी फ़र्स्ट, देश बाद में."
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले केरल के निलांबुर विधानसभा के लिये हो रहे उपचुनाव में शशि थरूर को नहीं बुलाया गया. शशि थरूर कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम के सांसद हैं.
हाल ही में जब मोदी सरकार ने कांग्रेस से चर्चा करे बगैर शशि थरूर को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भारत का पक्ष रखने वाले प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई शशि थरूर को सौंपी थी तब से पार्टी से उनका मतभेद खुलकर सामने आ गया.
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत की स्थिति को वैश्विक मंचों पर रखने के लिये कुल सात प्रतिनिधिमंडल बनाये थे. इनमें से एक की अगुवाई शशि थरूर को सौंपी गई थी.
उस समय शशि थरूर ने एक्स पर लिखा था, ''सरकार द्वारा मुझे 5 प्रमुख देशों में जाने वाले प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करने का आमंत्रण मिला, इसके लिये मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. जब बात राष्ट्रीय हित की हो और मेरी ज़रूरत हो, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा."
बहरहाल, कांग्रेस नेतृत्व के साथ शशि थरूर का व्यंग बाणों से ही बात हो रही है. कांग्रेस आलाकमान ने भी खुलकर अब तक शशि थरूर के बारें में कुछ नहीं कहा है.