मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा में 5 नन्हे ओरांगुटान की बरामदगी से सनसनी

C

CG Khabar

10 सित. 2026, 06:40 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

 ओरांगुटान
ओरांगुटान

भुवनेश्वर । डेस्क: ओडिशा के बालेश्वर जिले के बिचित्रपुर जंगल से पांच नन्हे ओरांगुटान (Orangutan) के रेस्क्यू के बाद हड़कंप मच गया है. इस सनसनीखेज मामले में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) ने संयुक्त रूप से जांच तेज कर दी है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुलिस और वन विभाग को इस गिरोह का पर्दाफाश करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि ओडिशा का इस्तेमाल वन्यजीवों की तस्करी के ट्रांजिट रूट के रूप में न हो सके.

विज्ञापन


जांच में एक रहस्यमयी काली रंग की एसयूवी (SUV) सबसे बड़ी कड़ी बनकर सामने आई है. 7 सितंबर की रात बिचित्रपुर जंगल के पास ग्रामीणों ने एक संदिग्ध काली कार देखी थी. इसके बाद 8 सितंबर की सुबह वन विभाग ने पांचों ओरांगुटान को बरामद किया. 


अधिकारियों ने भोगरई और पश्चिम बंगाल के दीघा में लगे 55 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है. सीसीटीवी में रात करीब 11.25 बजे एक काली एसयूवी गुजरती हुई दिखी है, लेकिन फुटेज में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर साफ न होने के कारण पुलिस अब गाड़ी के मालिक की पहचान में जुटी है. 


घटनास्थल से काले रंग की पॉलीथिन में कुछ चेहरे के मास्क भी बरामद हुए हैं, जिन्हें तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए जाने का अंदेशा है.


सिमलीपाल टाइगर रिजर्व के निदेशक और क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (RCCF) प्रकाश चंद्र गोगिनेनी के अनुसार, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि इन जीवों को पश्चिम बंगाल से दीघा-चंदनेश्वर और भोगरई के रास्ते ओडिशा लाया गया. 


राष्ट्रीय राजमार्गों से बचने के लिए तस्करों ने ग्रामीण इलाकों के अंदरूनी रास्तों का सहारा लिया. चूंकि ओरांगुटान भारत की मूल प्रजाति नहीं हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक ओरांगुटान की कीमत 20 से 25 लाख रुपये तक होती है, इसलिए म्यांमार और पूर्वोत्तर राज्यों के जरिए इन्हें भारत लाने और फिर समुद्री मार्ग या ट्रॉलरों के जरिए परिवहन किए जाने की संभावना पर भी जांच जारी है. 


डब्ल्यूसीसीबी (WCCB) की कोलकाता और भोपाल टीमें भी जांच में शामिल हो गई हैं और स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय तस्करों के तार जोड़ने की कोशिश कर रही हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

26 मिनट पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

5 घंटे पहले

इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

5 घंटे पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

5 घंटे पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP