मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

SECL ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज कर कोल इंडिया में रचा इतिहास

C

CG Khabar

01 अप्रै. 2026, 07:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

एसईसीएल
एसईसीएल

बिलासपुर । संवाददाता: दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज कर कोल इंडिया की अग्रणी सहायक कंपनी बन गई है. यह कोल इंडिया लिमिटेड की एकमात्र ऐसी सहायक कंपनी बनकर उभरी है जिसने कोयला उत्पादन, उठाव और ओवरबर्डन रिमूवल जैसे तीनों प्रमुख मानकों पर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है. 


कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में 5.26% की वृद्धि के साथ 176.2 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है, जबकि कोयला उठाव 178.6 मिलियन टन रहा. विशेष रूप से, रेल प्रेषण में 16% और 'फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी' के माध्यम से प्रेषण में 28% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई. 

विज्ञापन


भविष्य की कोयला उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने 364.3 मिलियन क्यूबिक मीटर का अपना अब तक का सर्वाधिक ओबीआर भी हासिल किया है.


कंपनी ने न केवल खनन में बल्कि पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. 


एसईसीएल ने इस वर्ष 358 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 867% की भारी वृद्धि दर्शाता है. पर्यावरण संरक्षण के तहत 13.96 लाख पौधे लगाए गए और 43.78 मेगावाट की सौर क्षमता शुरू की गई, जिससे लगभग 41,200 टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ. 


साथ ही, खदान के 408 लाख किलोलीटर पानी का उपयोग करके 3,800 हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई की गई. 


तकनीकी क्षेत्र में कंपनी ने भूमिगत खनन के लिए 'पेस्ट फिल तकनीक' अपनाने वाला भारत का पहला कोयला पीएसयू बनकर इतिहास रचा है. 


इसके अलावा, कंपनी ने लैंगिक समावेश की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कोयला उद्योग की पहली सर्व-महिला औषधालय और सर्व-महिला केंद्रीय भंडार इकाई की स्थापना की है. सीएमडी हरीश दुहान ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को देते हुए इसे देश की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति एक बड़ी प्रतिबद्धता बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मृतक उत्तम कुमार गुप्ता
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला प्रतियोगी छात्र का शव, जहर खाकर जान देने की आशंका

5 मिनट पहले

राजस्व निरीक्षकों की सामूहिक अवकाश
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों का हल्ला बोल, 17 नवंबर को सामूहिक अवकाश

21 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की पकी धान फसल तबाह की

एक घंटा पहले

जिला जेल महासमुंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

एक घंटा पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

8 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP