SCO: राजनाथ सिंह ने आतंकवाद की खोली पोल
SCO: राजनाथ सिंह ने आतंकवाद खोली पोल
नई दिल्ली । डेस्क: चीन में चल रहे SCO बैठक में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है. चीन में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक चल रही है, एससीओ में भारत, चीन, रूस, पाकिसतान, ईरान, बेलारूस, कज्जाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान तथा उज्बेकिस्तान जैसे देश शामिल हैं.
बैठक में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ देश आतंकवाद को सरकारी नीति बनाये बैठे हैं उनकी आलोचना करनी चाहिये. राजनाथ सिंह का इशारा पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद की ओर था.
उन्होंने कहा, "कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को एक नीति के रूप में अपना रहे हैं और आतंकियों को पनाह दे रहे हैं. SCO को ऐसे दोहरे मापदंड वाले देशों की आलोचना करने में हिचक नहीं दिखानी चाहिये."
राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "पहलगाम में हुये आतंकी हमले और लश्कर-ए- तैयबा के भारत में किये गये पहले के आतंकी हमलों में समानता देखी जा सकती है."
"आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपने रक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करते हुये और सीमा पार से होने वाले आतंकी हमलों को रोकने और उन्हें कमज़ोर करने के लिये भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' सफलतापूर्वक शुरू किया. इसका मक़सद सीमा पार के आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्वस्त करना था."
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साथ ही कहा है कि 'आतंकवाद और शांति' साथ-साथ नहीं चल सकते हैं.