मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

SC ने छत्तीसगढ़ कस्टोडियल डेथ मामले में CBI को दिया 3 महीने का और समय

C

CG Khabar

13 अक्टू. 2026, 02:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 67

CBI
CBI

नई दिल्ली । डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई 34 वर्षीय श्रवण सूर्यवंशी की हिरासत में मौत के मामले की जांच पूरी करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने सीबीआई द्वारा सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई स्थिति रिपोर्ट पर विचार करते हुए जांच को तार्किक अंजाम तक पहुंचाने के लिए यह समयसीमा बढ़ाई है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी.


यह पूरा मामला वर्ष 2024 की शुरुआत का है, जब बिलासपुर पुलिस ने श्रवण सूर्यवंशी को 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया था. बिलासपुर सेंट्रल जेल में निरूद्ध रहने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट जांच में यह बात सामने आई थी कि श्रवण की मौत सिर में आई गंभीर चोटों और उससे हुई जटिलताओं के कारण हुई थी.


इससे पहले, 12 अगस्त को शीर्ष अदालत ने इस कस्टोडियल डेथ की जांच सीबीआई को सौंपते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था. 


साथ ही, राज्य सरकार की लापरवाही और इस मामले को दबाने के रवैये पर कड़ी फटकार लगाते हुए मृतक की पत्नी और बच्चों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था. 


सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर यह आदेश सुनाया था, जिसमें हाई कोर्ट ने मौत का कारण हिरासत में हिंसा माना था लेकिन महज 1 लाख रुपये का मामूली मुआवजा दिया था और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश नहीं दिए थे. फिलहाल सीबीआई की जांच जारी है और अदालत के बाकी सभी सख्त निर्देश लागू रहेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

4 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

5 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

5 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

5 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

5 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP