रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

SC ने खारिज की सोशल मीडिया पोस्ट हटाने वाली PIL

C

CG Khabar

24 सित. 2026, 08:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 23

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और न्यायपालिका के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ व आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने की मांग करने वाली जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया है. इस मामले की सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायाधीश जयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से टिप्पणी की कि ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले लोगों को ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है.


यह जनहित याचिका समाजसेवी हितेंद्र कुमार पुरुषोत्तमभाई गाधिया द्वारा दायर की गई थी. याचिका में आरोप लगाया गया था कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देश विरोधी भाषण और सामग्री फैलाई जा रही है. 

विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 को सही तरीके से लागू न करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, गृह मंत्रालय, दिल्ली सरकार सहित गूगल, मेटा, एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सएप को पक्षकार बनाया था.


याचिका में दावा किया गया था कि मीम्स और विवादित सामग्री के जरिए सनातन धर्म, हिंदू आस्थाओं और देवी-देवताओं का अपमान किया जा रहा है, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा बढ़ रहा है. 


इसके अलावा, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान फैली फर्जी खबरों और नीट (NEET) प्रश्नपत्र लीक विरोध प्रदर्शनों के उदाहरण भी दिए गए थे. याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि जब तक सरकार ऑनलाइन कंटेंट को नियंत्रित करने के लिए स्थाई नियम नहीं बनाती, तब तक अदालत इसके लिए अंतरिम दिशा-निर्देश जारी करे.


हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने की सलाह देते हुए याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

23 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

एक दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

एक दिन पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

2 दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP