रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

तमिलनाडु पुलिस हिरासत में मौत: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा

सातंकुलम पुलिस हिरासत में मौत: सभी 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा

C

CG Khabar

06 अप्रै. 2026, 02:39 PM 3 मिनट में पढ़ें 23

कोर्ट
कोर्ट

मदुरै । डेस्क: तमिलनाडु के बहुचर्चित सातंकुलम हिरासत में मौत मामले में सोमवार 6 अप्रैल, 2026 को मदुरै की पहली अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सभी 9 दोषी पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड की सजा दी है. साल 2020 में पुलिस हिरासत के दौरान व्यापारी पी. जयराज (58) और उनके बेटे जे. बेनिक्स (31) की बर्बर पिटाई के कारण हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.


अदालत ने 23 मार्च को ही इन सभी को दोषी करार दे दिया था, जिसके बाद आज सजा की मात्रा पर फैसला सुनाया गया.

विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरोऔर जयराज के परिवार के वकीलों ने इसे 'दुर्लभ से दुर्लभतम' मामला बताते हुए दोषियों के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी. 


अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि यह एक जघन्य अपराध था, जहां पूरी रात पुलिस थाने में बाप-बेटे को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया और बाद में सबूत मिटाने के लिए खून साफ करवाया गया. 

गौरतलब है कि इस मामले में कुल 10 पुलिसकर्मी आरोपी थे, जिनमें से एक की मुकदमे के दौरान कोविड-19 से मौत हो गई थी. 


सीबीआई की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों व्यापारियों ने लॉकडाउन के किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया था, बल्कि उन्हें केवल पुलिस के साथ बहस करने पर "सबक सिखाने" के उद्देश्य से प्रताड़ित किया गया था. 


मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ द्वारा स्वत: संज्ञान लेने और एक महिला हेड कांस्टेबल की गवाही के बाद इस मामले ने निर्णायक मोड़ लिया था, जिसके परिणामस्वरुप आज दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है.


गौरतलब है कि सातंकुलम हिरासत में मौत का मामला जून 2020 में तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में हुई एक अत्यंत दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना है. यह मामला 58 वर्षीय व्यापारी पी. जयराज और उनके 31 वर्षीय बेटे जे. बेनिक्स की पुलिस बर्बरता के कारण हुई मौत से संबंधित है. 


इन दोनों को लॉकडाउन के नियमों का कथित उल्लंघन करने और अपनी मोबाइल की दुकान को तय समय से अधिक देर तक खुला रखने के आरोप में सातंकुलम पुलिस ने हिरासत में लिया था. 


सीबीआई की जांच के अनुसार, हिरासत के दौरान पुलिस थाने में इन दोनों को पूरी रात बेरहमी से पीटा गया और गंभीर शारीरिक यातनाएं दी गईं. हमले इतने क्रूर थे कि अस्पताल ले जाने के बाद बेनिक्स की 22 जून को और उसके अगले दिन उनके पिता जयराज की मौत हो गई.


इस घटना के बाद पूरे भारत में आक्रोश फैल गया और इसे 'भारत का जॉर्ज फ्लॉयड मामला' कहा जाने लगा. 


मद्रास उच्च न्यायालय ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया, जिसके बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई. 


जांच में खुलासा हुआ कि पुलिसकर्मियों ने बाप-बेटे को सबक सिखाने के लिए उन पर जानलेवा हमला किया था और बाद में सबूत मिटाने की भी कोशिश की थी. इस मामले में पुलिस निरीक्षक एस. श्रीधर और उप-निरीक्षकों सहित कुल 10 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से एक की मौत मुकदमे के दौरान हो गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

2 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

2 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

2 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

7 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

9 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग
देश-विदेश

NVIDIA में जेन्सेन हुआंग की वापसी के लिए उठी 1.34 लाख लोगों की आवाज, एलन मस्क का समर्थन

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP