मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

सरपंच-सचिव और ठेकेदार को 38 लाख का रिकवरी नोटिस

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की कारली पंचायत का कारनामा

C

CG Khabar

24 जून 2025, 01:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

भ्रष्टाचार पर नोटिस
भ्रष्टाचार पर नोटिस

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तीन साल से एक स्वागत द्वार अटका पड़ा है. लगभग एक लाख रुपये की लागत वाले इस स्वागत द्वार के लिए पैसे भी खर्च किए गए लेकिन स्वागत द्वार आज तक अधूरा पड़ा हुआ है.


तीन साल पहले तत्कालीन कलेक्टर विनीत नंदनवार के कार्यकाल में कारली पंचायत के पास हाईवे पर स्वागत गेट का निर्माण किया जा रहा ता.

विज्ञापन


उस दौरान इसकी लागत 96 लाख रुपए तय की गई. पंचायत को काम दिया गया और ठेकेदार से काम करवाया गया. काम जैसे ही स्वीकृत हुआ, एक मुश्त 40 प्रतिशत राशि निकाल ली गई.


महज आठ लाख रुपए का कार्य हुआ. इसका मूल्यांकन भी प्रशासनिक अधिकारी करवा चुके हैं. लेकिन आज तक यह स्वागत गेट तैयार नहीं हो सका.


अब जा कर प्रशासन ने करीब 38.400 लाख की रिकवरी निकाली है.


कागजों में तो एजेंसी पंचायत है, लेकिन पंचायत का कहना है कि काम ठेकेदार प्रवीण राणा ने किया है.सरपंच-सचिव और ठेकेदार तीनों को रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है.


एसडीएम कोर्ट से जारी किए गए नोटिस

जनवरी 2024 में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इन सभी कार्यों को निरस्त करवा दिया था. इस कार्य का मूल्यांकन करवाया गया था, तो पता चला कि महज 8 लाख का ही काम मौके पर हुआ है.


उसी समय से लगातार नोटिस जारी हो रहे हैं. बावजूद इसके न तो ठेकेदार ही पैसा दे रहा है और न ही पंचायत पैसा भर रही है. कहा जा रहा है पंचायत एजेंसी थी, उसने पैसा निकाला और ठेकेदार को दे दिया.


जांच के अनुसार 40 प्रतिशत राशि का आहरण किया गया है.


इसके बाद सभी लोगों को एसडीएम कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है.


नियमों को ताख पर रख सीएसआर मद का बंदरबाट

जानकारों का कहना है कि कारली हाईवे पर स्वागत गेट बनाने के लिए नियमों को ताक पर रखा गया था. यह पैसा सीएसआर मद का था. 96 लाख रुपए का काम था. एक साथ इतना बड़ा काम पंचायत को नहीं दिया जा सकता था.


इसलिए तीन किश्तों में राशि निकालने का प्रपोजल तैयार हुआ. जैसे ही काम स्वीकृत हुआ, सबसे पहले 40 प्रतिशत राशि का आहरण हुआ. 


जिला पंचायत सीईओ जयंत नहाटा का कहना है कि यह मेरे समय का काम नहीं है. एसडीएम कोर्ट से सरपंच सचिव को नोटिस जारी हुआ है. साथ ही संबंधित ठेकेदार को भी नोटिस दिया गया है. जल्द स्वागत गेट बन कर तैयार होगा. पंचायत का कहना है कि जैसे ही पैसा आया, ठेकेदार प्रवीण राणा को दे दिया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

एक घंटा पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

2 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

2 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

8 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

9 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP