शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

मनपसंद शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, अब पहुंचा जेल

C

CG Khabar

25 मार्च 2026, 02:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

प्रेमी
प्रेमी

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक सिरफिरे युवक द्वारा फिल्मी अंदाज में हाई-वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है. लुंड्रा थाना क्षेत्र के छीरोपारा निवासी 27 वर्षीय योगेश यादव मंगलवार सुबह अपनी पसंद की युवती से विवाह करने की मांग को लेकर करीब 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा. 


लगभग चार घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान युवक लगातार नीचे कूदने की धमकी देता रहा, जिसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

विज्ञापन


प्रशासन और परिजनों की काफी समझाइश के बाद भी जब युवक नीचे नहीं उतरा, तो अंततः परिजनों ने दिखावे के लिए शादी की मांग पर सहमति जताई, जिसके बाद वह खुद ही नीचे उतर आया. 


हालांकि, नीचे उतरते ही युवक की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ गईं. जिस युवती के नाम पर वह यह हंगामा कर रहा था, उसने युवक के साथ किसी भी तरह के प्रेम प्रसंग से साफ इनकार कर दिया. 


युवती ने पुलिस को बताया कि युवक उसे लंबे समय से बेवजह परेशान कर रहा था. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद युवक को जेल भेज दिया गयाा जेल

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

9 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

9 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

15 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

22 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

22 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP